एसपी ने 75 से अधिक बदमाशों की कराई परेड, हिदायत देकर भरवाए बांड
छतरपुर। जिले में अपराध पर सख्त नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन में गुंडों का मेला लगाया गया। इस दौरान सिटी कोतवाली, सिविल लाइन और ओरछा थाना क्षेत्र के 75 से अधिक बदमाशों को बुलाकर परेड कराई गई और सख्त हिदायत देकर उनसे बांड भरवाए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी, प्रभारी एएसपी रविन्द्र मिश्रा, सीएसपी, कोतवाली थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी और ओरछा रोड थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। परेड के दौरान टेबल लगाकर सभी अपराधियों का विवरण दर्ज किया गया।
एसपी ने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति त्योहारों के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद जिले में रोजगार मेला भी लगाया जाएगा ताकि अपराध की राह पर चल रहे लोगों को मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।
चुनाव से पहले सख्त संदेश: Mamata Banerjee ने बागियों को चेताया
पिता के इस्तीफे के बाद बोले Nishant Kumar, बिहार को सर्वोत्तम बनाने का आह्वान
दुनिया पर ऊर्जा संकट का साया: Strait of Hormuz बंद, देशों की तेल-गैस टंकियां खाली होने लगीं
किसानों को मिलेगा फायदा: 1 अप्रैल से अफीम तौल शुरू, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कसी कमर
लोकसभा में Amit Shah का बड़ा बयान, नक्सलियों पर सख्त रुख
स्मृति समारोह में शिक्षा को बढ़ावा, छात्रों को दिए गए लैपटॉप और सम्मान