महिला पुलिस दल ने निकाला फ्लैग मार्च
छतरपुर। पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिले में निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। निर्भया मोबाइल एवं अतिरिक्त मोबाइल पार्टी निरंतर भ्रमणशील हैं। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, विद्यालय, बाजार परिसर, रहवासी क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर जनसंवाद किया जा रहा है। मैं हूं अभिमन्यु अभियान संबंधी पंपलेट एवं नारी सशक्ति कार्ड वितरित किए जा रहे हैं, साथ ही व्यक्तिगत संपर्क नंबर भी साझा किये जा रहे हैं।
शनिवार शाम छतरपुर पुलिस के महिला दल द्वारा नगर में दो पहिया वाहन फ्लैग मार्च निकाला गया। महिला पुलिस दल फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से छत्रसाल चौराहा से होते हुए आकाशवाणी तिराहा फिर बस स्टैंड पहुंचा। फव्वारा चौराहा, हटवारा बाजार गांधी चौक से होते हुए संपूर्ण बाजार परिसर का भ्रमण किया। तत्पश्चात महल रोड तिराहा से होते हुए छत्रसाल चौक स्थित पुलिस हेलमेट बैंक में फ्लैग मार्च का समापन हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान महिलाओं, छात्र छात्राओं, युवतियों से संवाद कर सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया गया।
फ्लैग मार्च को नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फ्लैग मार्च की अगुवाई महिला थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री, सूबेदार प्रभा सिलावट, महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक तबस्सुम खान द्वारा की गई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला