इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
चंदला। कस्बे के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान युवक की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा क्लीनिक संचालक और स्टाफ पर गलत उपचार के आरोप लगाए गए हैं। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने शुक्रवार की सुबह शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया जिससे लगभग 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंदला के वार्ड नंबर 15 में रहने वाले नत्थू बसोर की गुरुवार को तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए कस्बे में संचालित एक निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। नत्थू के चाचा ने बताया कि क्लीनिक संचालक और स्टाफ द्वारा नत्थू का गलत उपचार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद क्लीनिक का स्टाफ नत्थू के शव को ई-रिक्शा से चंदला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए और वहां पर शव को छोड़कर भाग गए। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हंगामे की खबर मिलते ही चंदला थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर और सरवई थाना प्रभारी अतुल झा मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप