युवक ने जनरल स्टोर से चुराए 14 हजार
छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में चौपाटी के समीप मौजूद एक जनरल स्टोर से दिन-दहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है, जिससे चोर की पहचान हो चुकी है। बताया गया है जिस चोर ने वारदात को अंजाम दिया है, वह इससे पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
पुरोहित तिराहे पर स्थित शाइनिंग गिफ्ट सेंटर के संचालक मोहम्मद इशाक खान ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनके बड़े भाई ने दुकान का ताला खोला था और साफ-सफाई करने के बाद जब वह हाथ-पैर धोने के लिए अंदर गए तभी रानी तलैया निवासी टूटू सरदार पुत्र रिंकू सरदार ने दुकान की गुल्लक में रखे 14 हजार रुपए चोरी कर लिए। कुछ समय बाद जब वे दुकान में पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला। सीसीटीवी की जांच करने पर वीडियो में टूटू सरदार गुल्लक से पैसे निकालते हुए दिखाई दिया, जिस पर उन्होंने कोतवाली थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहम्मद इशाक खान ने बताया कि टूटू सरदार नशे का आदि है और पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक