जल्द होगी नए भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
छतरपुर। जल्द ही छतरपुर जिले के नए भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा होने वाली है। नए जिलाध्यक्ष की चुनाव हेतु शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय में चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक ने जिले के तमाम भाजपा नेता, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों का पैनल तैयार किया है।
भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के नियमानुसार 31 दिसंबर से पहले नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की जानी है, जिसको लेकर आज चुनाव अधिकारी सतना महापौर योगेश ताम्रकार और पर्यवेक्षक सदानंद गोडबोले ने रायशुमारी की है। उन्होंने बताया कि 5 नामों पर रायशुमारी हुई है, जिनमें से दो महिलाएं हैं। रायशुमारी के उपरांत चुनाव अधिकारी नामों का पैनल भोपाल में प्रस्तुत करेंगे। संभवत: एक-दो दिन में प्रदेश कार्यालय से नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों सहित सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान