चोरों ने एक रात में चटकाए तीन घरों के ताले
छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुकरवा में गुरूवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों के ताले चटकाकर लाखों की संपत्ति पार कर दी। सुबह जब गृहस्वामियों को चोरी की जानकारी लगी तो वे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नौगांव थाना पहुंचे। पीडि़त जगदीश कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि वे सुबह 10 बजे से दोपहर तक एफआईआर लिखवाने के लिए थाने में बैठे रहे लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं ली। पीडि़तों के मुताबिक थाना प्रभारी सतीश सिंह ने एफआईआर लिखने की बजाय उन्हें थाने से भगा दिया। जगदीश के मुताबिक उसके घर से 16 हजार की नगदी सहित एक पाव चांदी चोरी हुई है। इसी तरह रामलाल कुशवाहा ने बताया कि उसके घर से 20 हजार की नगदी और चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। रामपाल कुशवाहा ने बताया कि उसके घर से करीब 5 लाख के आभूषण तथा 40 हजार रुपए की नगदी चारी हुई है।
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल