आस्था को चोट पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
छतरपुर। सिद्ध क्षेत्र बागेश्वर धाम में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक्शन हो रहा है। एसपी अगम जैन एवं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों की चैकिंग की गई। रिक्शा चालक सहित अन्य वाहन चालकों पर निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी शराब पीकर वाहन न चला सके। आस्था के साथ बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को चोट न पहुंचे इसका ख्याल रखा जाएगा।
मीडिया से चर्चा करते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराजश्री ने कहा कि बागेश्वर धाम जनसेवा समिति एवं ग्राम पंचायत की समिति लगातार निगरानी करेगी। श्रद्धालुओं के साथ दुव्र्यवहार करने वालों की सूचना पुलिस तक पहुंचायी जाएगी। नशा करने वाले, व्यभिचार करने वाले, आस्था को चोट पहुंचाने वालों की सूचना पुलिस को देने की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों और ग्राम रक्षा समिति को दी जा रही है। महाराजश्री ने कहा कि पूरे क्षेत्र को नशा मुक्त करना है इसलिए सबकी जिम्मेदारी बनती है कि वे इस दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि धर्म गुरू अपने शिष्यों की रक्षा के लिए उन्हें जागरूक कर रहे हैं। बिना हेलमेट के बागेश्वर धाम आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अवैध वसूली के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया है। इस मौके पर खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा, यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत, सरपंच सत्यप्रकाश पाठक, चौकी प्रभारी देवेन्द्र यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
धाम की समिति और ग्राम रक्षा समिति पर बड़ी जिम्मेदारी
सिद्ध क्षेत्र में शराबखोरी रोकने एवं शराब सहित अन्य मादक पदार्थ बेचने वालों पर कड़ी निगरानी का दायित्व बागेश्वर धाम जनसेवा समिति के अलावा ग्राम पंचायत द्वारा गठित की गई ग्राम रक्षा समिति को दी गई है। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे अपना दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, सदस्य लोकेश गर्ग ने कहा कि वे अपने अन्य सदस्यों के साथ लोगों को समझाएंगे कि वे नशाखोरी न करें, समझाइश देने के बाद भी यदि संबंधित व्यक्ति नहीं सुधरता तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला