नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक
छतरपुर। सहयोग, सम्मान और समानता पर आधारित मैं हूं अभिमन्यु- इस चक्रव्यूह को तोडूंगा अभियान का 3 अक्टूबर से शुभारंभ हो चुका है, जो कि 12 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय, सार्वजनिक स्थल, रहवासी कॉलोनी में जाकर आम जनमानस को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरण सहित अन्य क्रियाकलाप किए जा रहे हैं।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण, लडके-लडकियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढि़वादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुये महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है। शुक्रवार को शहर के छत्रसाल चौराहा पर महिला सुरक्षा शाखा एवं महिला थाना द्वारा एक नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नाट्य अभिनय कर महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों से सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक कर पंपलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री, महिला सुरक्षा शाखा से उपनिरीक्षक तबस्सुम खान, महिला आरक्षक नीतू यादव, नाट्य अभिनय करने वाले सदस्य उपस्थित रहे।
हिनौता और पिपट थाना क्षेत्र के विद्यालयों में हुए कार्यक्रम
जिला मुख्यालय के अलावा शुक्रवार को हिनौता थाना क्षेत्र के ग्राम हिनौता एवं बैरगिया पुखरी के शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिनौता थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार यादव एवं उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं को मैं भी अभिमन्यु अभियान के विषय में जानकारी देकर जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए। इसी तरह पिपट थाना क्षेत्र के शासकीय उच्च विद्यालय पनागर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में आज लेगा विशाल जागरूकता शिविर
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत आज 5 अक्टूबर को छतरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुमानित 3 हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि शहर के छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता और मैं अभिमन्यु अभियान की जानकारी देने के लिए विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने शहर के समाजसेवियों, पत्रकारों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में शामिल होकर शहर में एक नई विचारधारा का समावेश करें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला