टिम डेविड बोले- इस खिलाड़ी की सलाह से बदला मेरा खेल
आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हरा दिया। मैच में आरसीबी के टिम डेविड ने जिस विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की उसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। डेविड को उनकी 25 गेंदों पर आठ छक्कों से सजी 70 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
डेविड ने की कार्तिक की तारीफ
मैच के बाद टिम डेविड ने भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और आरसीबी के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक की जमकर प्रशंसा की। डेविड ने कहा, 'दिनेश कार्तिक के साथ काम करना बहुत कीमती है। उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी से सीखना हमारे क्रिकेट को लगातार बेहतर बना रहा है। हम अपने बेसिक्स पर ध्यान रखते हैं और फिर अपनी ताकत के हिसाब से गेम को आगे बढ़ाते हैं।'
आरसीबी की बल्लेबाजी में आया बदलाव
दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में एक रहे हैं। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने आईपीएल 2025 में मेंटर और बल्लेबाजी कोच बनाया था। उनकी नियुक्ति के बाद निश्चित रूप से टीम की बल्लेबाजी में आक्रामक बदलाव आया है। खासकर, मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज टीम की बड़ी ताकत बन गए हैं। पिछले सीजन कई शानदार पारियां खेलने वाले टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी अपनी सफलता का श्रेय दिनेश कार्तिक को दिया था।
कार्तिक आरसीबी के लिए रहे लकी
कार्तिक आरसीबी के लिए लकी रहे हैं। आईपीएल 2025 में वह आरसीबी के मेंटर बने थे और टीम ने उसी साल अपना पहला खिताब जीता था। मेंटर कार्तिक के अलावा डेविड ने कप्तान रजत पाटीदार की भी तारीफ की। डेविड ने कहा कि वह जबरदस्त लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। मैं उनसे गेंदें छीन रहा था, लेकिन टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना और विरोधी टीम पर दबाव बनाना बेहद मजेदार था।
अपनी बल्लेबाजी पोजिशन पर क्या बोले डेविड?
टिम डेविड ने अपने बल्लेबाजी पोजिशन पर कहा, 'मैं खुद को लकी मानता हूं कि टीम उन्हें अलग-अलग भूमिकाओं में मौका देती है। मैं अपने खेल में ज्यादा बदलाव नहीं करता, बल्कि उसी अंदाज में खेलने की कोशिश करता हूं। मुझे टीम-मेट्स और सपोर्ट स्टाफ से काफी भरोसा मिलता है। यही आत्मविश्वास देता है। कभी-कभी मुझे ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिलता है, लेकिन मैं उसी अप्रोच के साथ खेलता हूं।' अपने 106 मीटर लंबे छक्के पर इस विस्फोटक बल्लेबाज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीम में ट्रेनिंग के दौरान छत पर छक्के मारने की प्रतियोगिता होती है। मैच में बीच से गेंद मिलना और उसे सीधे छत पर भेजना बहुत मजेदार था।
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा