यातायात पुलिस ने शुरु किया मिशन शुभयात्रा, समाजसेवी संस्था ने चौराहे पर बांटे पंपलेट
छतरपुर। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर यातायात पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मिशन शुभ यात्रा का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान में जन आक्रोश संस्था भी यातायात पुलिस का सहयोग कर रही है।
शनिवार को शहर के आकाशवाणी तिराहे पर यातायात पुलिस और जनआक्रोश संस्था के सदस्यों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया। बिना हेलमेट के घूम रहे दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही जेब्रा क्रॉसिंग तथा रेड, ग्रीन और येलो सिग्नल के संबंध में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक विपिन कुमार चौबे ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आकाशवाणी तिराहे पर पन्ना की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही तिराहे पर लोगों को यातायात जागरुकता संबंधी पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। वहीं जनआक्रोश संस्था के सदस्य विवेक यादव ने कहा कि हम समय-समय पर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करते हैं। एक बार फिर संस्था मिशन शुभयात्रा के तहत वाहन चालकों को जागरुक कर रही है।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश