यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी कर रहे प्रशिक्षित ट्रैफिक वार्डन
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान ट्रैफिक वार्डन चलाया जा रहा है, जिसमें शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं सड़क दुर्घटना से बचाव, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ शहर के चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी भी कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक वार्डन के रूप में कार्य करने के लिए गत 7 जुलाई को इच्छुक प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया था। यातायात व्यवस्था में कार्य करने हेतु सम्मिलित प्रतिभागियों को 8 जुलाई को प्रशिक्षित किया गया और इसके बाद मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन तथा यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में यातायात पुलिस के साथ शहर के मुख्य चौराहे, बस स्टैंड और बाजार परिसर सहित अन्य मार्गों पर ड्यूटी कर यातायात व्यवस्था बनाने में भागीदारी की। इसके साथ ही विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में जाकर यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने