गढ़ोई-भड़ाटोर मार्ग पर ट्रकों की टक्कर, कंटेनर चालक की हुई मौत
तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ढाबे के पास हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
छतरपुर। जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, और स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर व पुलिस गश्त की मांग उठाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह करीब 5 बजे, गढ़ोई-भड़ाटोर मार्ग पर ड्राइवर ढाबे के सामने एक कंटेनर यूपी 94 एटी 0179 और आयशर ट्रक एमपी 06 जी 3672 की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कंटेनर चालक लाखन सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी थाना सोजना जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाखन सिंह का शव केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे डेढ़ घंटे की मशक्कत और जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में सहयोग किया। वहीं आयशर ट्रक का चालक और क्लीनर घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया था। बक्सवाहा पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज