Nail Paint रिमूव करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान तरीके
जल्दबाजी में कुछ ढूंढों तो या तो वो मिलता नहीं है या फिर खत्म हो चुका होता है। जी हां, आपको साथ भी अक्सर ऐसा होता होगा कि झटपट नेल पॉलिश को रिमूव करना होता है, लेकिन उस वक्त या तो यह रिमूवर खत्म हो गया होता है या फिर खूब ढूंढने के बाद भी कहीं नहीं मिलता है। आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। यहां आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से नेल पॉलिश को आसानी से हटाया जा सकता है। इन हैक्स की मदद से आप अपने नाखूनों को भी शाइनी और हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानें।
नींबू और विनेगर : नेल पेंट क्लीन करने वाला रिमूवर मौजूद न हो, तो आप विनेगर और नींबू की मदद से भी इसे हटा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले हाथों को हल्के गर्म पानी में भिगो लेना है और फिर विनेगर और नींबू का रस कॉटन पैड पर डालकर नाखूनों को साफ कर लेना है। यकीन मानिए ये तरीका ऐसा है कि नेल पेंट झट से उतर जाएगा।
डियोड्रेंट : सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन नेल पॉलिश को हटाने के लिए डियोड्रेंट का इस्तेमाल भी काफी बढ़िया रहता है। इसके लिए आपको इसे कॉटन पर स्प्रे करना है और इसके बाद नाखूनों को रगड़कर साफ कर लेना है।
हेयर स्प्रे : चूंकि हेयर स्प्रे में अल्कोहल मौजूद होता है, इसलिए इसकी मदद से भी आप नेल पॉलिश को झटपट रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसे टिशू या कॉटन बॉल पर स्प्रे करके नाखूनों पर रब करना होगा।
इत्र : नेल पॉलिश रिमूवर की जगह आप इसे हटाने के लिए इत्र का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसे कॉटन पैड पर लेना है और फिर रगड़कर साफ कर लेना है।
टूथपेस्ट : नाखूनों से नेल पॉलिश को हटाने के लिए टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक ऐसी चीज है, जो घर में हर वक्त मौजूद होती है। इसके लिए आपको इसकी थोड़ी-सी मात्रा लेकर नाखूनों पर लगा लेनी है और फिर इसे रगड़ने से कुछ ही मिनटों में नेल पेंट उतरने लगेगा।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा