अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। रात्रि भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को बायपास रोड पर राजनगर तिगड्डा के पास अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर एक ई रिक्शा वापस मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा, संदेह के आधार पर ई रिक्शा का पीछा कर रोका गया। तलाशी लेने पर ई रिक्शा की सीट के नीचे 350 क्वार्टर अवैध शराब मात्रा 63 लीटर मिली। पूछताछ पर ई रिक्शा चालक ने अन्य व्यक्ति के द्वारा दी गई अवैध शराब परिवहन कर दूसरे स्थान पर पहुंचाना बताया।
अवैध शराब 63 लीटर कीमत करीब 32000 रुपये एवं प्रयुक्त वाहन ई रिक्शा जप्त कर ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब परिवहन में संलिप्त दोनों आरोपी रिक्शा चालक संजय उर्फ मिंटी अहिरवार निवासी कजरिया कुँवा के पास छतरपुर, लकी प्रजापति बेलदार मोहल्ला छतरपुर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। ई रिक्शा चालक संजय उर्फ मिंटी के विरुद्ध एक अपराध पूर्व से दर्ज है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपी लकी प्रजापति की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर, उप निरीक्षक ख्रिस्तोफर टोप्पो, आरक्षक अभय सिंह राकेश चढ़ार एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल