चार दिनों के अंतराल में हुई दो भाईयों की मौत
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, माता-पिता बेहाल
बकस्वाहा। थाना क्षेत्र के हीरापुर मार्ग पर केरो गांव के पास सोमवार की दोपहर 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने मढ़वेरा गांव के एक परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया। दरअसल छोटे भाई की आत्महत्या के बाद उसकी अस्थियां विसर्जित करने जा रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में एक अन्य 15 वर्षीय किशोर भी घायल हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र अहिरवार के छोटे भाई प्रवेंद्र अहिरवार ने गत शुक्रवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हादसे के बाद सुरेन्द्र भाई की अस्थि विसर्जन करने के लिए गया था। वापसी के दौरान सुरेन्द्र की बाइक की बाईक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में सुरेन्द्र का 15 वर्षीय साला मोहन अहिरवार निवासी बंडा घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। सुरेन्द्र के पिता आनंदी अहिरवार ने बताया कि पहले छोटे बेटे की मौत ने परिवार को तोड़ा और अब बड़े बेटे की हादसे में मौत ने दुखों का पहाड़ ला दिया है। बहरहाल बकस्वाहा थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी, मासूम की गुहार
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर