रेस लगा रहीं दो कारों में से एक डिवाईडर से टकराकर पलटी
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार रेसिंग के चक्कर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में यातायात प्रभारी के पुत्र सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने थार कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया जहां दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रिफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पन्ना रोड पर नंदन कानन कॉलोनी के सामने दो गाडिय़ों में बैठे युवा आपस में रेसिंग कर रहे थे। इस दौरान एक थार डिवाईडर से टकराकर पेड़ से टकराकर पलट गयी। वहीं दूसरी कार सुरक्षित निकल गई। थार के पेड़ से टकराने पर बहुत तेज आवाज हुई। वहीं पास में ही मौजूद ढाबे पर बैठे युवा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और गाड़ी के कांच तोड़कर उसमें बैठे युवाओं को बाहर निकाला। घायलों में यातायात प्रभारी का पुत्र संजय उम्र 20 वर्ष, यीशू पिता अरूण सक्सेना 20 वर्ष एवं ज्ञानेश पिता जेपी पटेल 19 वर्ष शामिल हैं। चूंकि कार चालक ज्ञानेश पटेल करीब एक घंटे तक बुरी तरह गाड़ी में ही फंसा रहा। लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी से निकाला जा सका। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं संजय एवं ज्ञानेश की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया गया। घटना स्थल पर एएसपी विक्रम सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे सहित पुलिस बल मौजूद रहा। उक्त घटना के दौरान थार कार से एक राइफल भी जब्त की गई है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल