सड़क दुर्घटना में किशोर सहित दो गंभीर रूप से घायल
छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन के सरानी ओवरब्रिज के पास गुरुवार की शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में एक किशोर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें एंबलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। बताया गया है कि घायलों के वाहन को छतरपुर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी की कार ने टक्कर मारी है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। घायलों के नाम बालकिशन सिंह ठाकुर उम्र 55 साल निवासी मऊरानीपुर जिल झांसी उत्तरप्रदेश और शिवम पुत्र प्रदीप गोस्वामी उम्र 17 साल बताए गए हैं। चूंकि घटना के बाद दोनों ही घायल बोलने की स्थिति में नहीं थे जिसके चलते घटना की अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल बालकिशन के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक है, जबकि शिवम के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई