अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
छतरपुर। सिविल लाईन थाना पुलिस ने 18 दिसंबर 2023 को शांति नगर में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में शामिल अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम सोना बरामद किया है। उक्त घटना के सरगना सहित 5 अंतर्राज्यीय लुटेरों को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मीक चौबे ने बताया कि 18 दिसंबर 2023 को शांति नगर में सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट और लूट घटना हुई थी। व्यापारी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर लुटेरों की तलाश की गई। विवेचना के दौरान पांच लुटेरों देवेंद्र विश्वकर्मा, रवि चौरसिया, सोनू, विनोद पाल और उमेश वर्मा को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था, शेष दो आरोपी काली कुशवाहा और विजय अहिरवार उर्फ विजय मिस्त्री दोनों निवासी दतिया फरार थे। बीते रोज उक्त दोनों को भी पुलिस ने दतिया से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास लूट का 20 ग्राम सोना मिला है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन टीम नेतृत्व, उनिरीक्षक धर्मेन्द्र रोहित, प्रधान आरक्षक प्रहलाद कुमार, सत्येन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक नरेश सिंह, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, पवन कुमार और नित्यप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
IAS बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फंसा, पुलिस ने लिया हिरासत में
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके