दो हजार के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा
छतरपुर। गोयरा थाना में दर्ज वर्ष 2016 के लूट एवं छल के मामले में फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी लुटेरे इंद्रजीत पुत्र द्वारका प्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम उमराहार थाना चंदला को पुलिस ने बीते रोज दबोच लिया है। थाना प्रभारी गोयरा उप निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत को सिविल लाइन छतरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वाल्मीकि चौबे की मदद से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि इंद्रजीत एक आदतन अपराधी है, उसके विरुद्ध छतरपुर जिले में लूट, छल, अवैध हथियार जैसे 3 तथा जिला पन्ना में 1 अपराध दर्ज है।
बमीठा में एक हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार
वहीं दूसरी ओर बमीठा थाना पुलिस ने भी चोरी के मामले में फरार चल रहे एक हजार के इनामी वारंटी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि वर्ष 2020 के चोरी के प्रकरण में आरोपी हिसाबी पटेल पिता हल्लू पटेल निवासी दिदोनिया फरार चल रहा था, न्यायालय द्वारा माह अप्रैल वर्ष 2024 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किया गया था।
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर