करंट लगने से दो श्रमिकों की मौत
बहराइच । जिले के हरचंदा गांव में मकान की पेंटिंग में लगे दो मजदूर शनिवार दोपहर में करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों श्रमिकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरचंदा निवासी सज्जन पुत्र दिलशाद ने नया मकान बनवाया है। ईद को लेकर वह मकान का रंग रोगन श्रमिकों से करवा रहे हैं। सज्जन ने बताया कि उनके यहां चार श्रमिक मजदूरी के लिए लगे हुए थे। इनमें गोंडा जिले के कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरवटपुर गांव निवासी बाबू (35) पुत्र हसन हाफिज और गांव निवासी अफजाल पुत्र सल्लर भी मकान पेंटिंग का काम करते थे। शनिवार दोपहर में तीन बजे के आसपास रंगाई के दौरान लोहे की सीढ़ी को दूसरे छोर पर ले जा रहे थे। तभी लोहे की सीढ़ी मकान के निकट से गुजरी एचटी लाइन को छू गई। करंट लगने से दोनों श्रमिकों की मौत हो गई। आसपास के लोग दोनों को सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उद्योग लगाने की प्रक्रिया होगी आसान, राज्यों के साथ मिलकर बनेगा इकोसिस्टम
भोपाल में हुआ भारत का सबसे बड़ा मूवी कॉन्सर्ट #PeddiKiAwaz, ए.आर. रहमान और राम चरण की मौजूदगी ने बढ़ाया फैंस का उत्साह!
अभिभावकों को राहत, पुरानी बकाया फीस नहीं वसूल सकेंगे स्कूल
पुलिस पर किराए के मकान में शराब रखवाकर कार्रवाई कराने का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार
नियति का क्रूर प्रहार: भांजी की शादी के सपने आग में राख, गरीब किसान की वर्षों की जमा पूंजी स्वाहा
छत से गिरने पर अधेड़ की मौत, कपड़े उठाने गया था छत पर
प्रशासनिक कुर्सी पर बैठने को लेकर उठे प्रोटोकॉल सवाल
प्रशासनिक पुनर्गठन के चलते बढ़ी बेरोजगारी की चिंता
दुकानदारों ने दी 7 दिन की चेतावनी, समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी