प्रदर्शनकारियों की हत्या की जांच के लिए बांग्लादेश की यात्रा करेगी संयुक्त राष्ट्र टीम
ढाका । संयुक्त राष्ट्र की एक टीम पिछले सप्ताह शेख हसीना के इस्तीफे से पहले और बाद हुई प्रदर्शनकारियों की हत्या की जांच के लिए जल्द ही बांग्लादेश का दौरा करेगी। यह जानकारी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने ‘एक्स’ पर दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर यूनुस से फोन पर बात की। वोल्कर ने यूनुस से कहा, “संयुक्त राष्ट्र की एक टीम (हत्याओं की) जांच के लिए देश का दौरा करेगी।” पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री हसीना के इस्तीफा देकर भारत जाने के बाद बांग्लादेश में अराजकता फैल गई थी, जिसके बाद पांच अगस्त को सेना ने सत्ता संभाली थी। इससे पहले, सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 500 से अधिक लोग मारे गए थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई