भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत वन परिक्षेत्र अधिकारी पहुंचे गढ़ोही स्कूल
बकस्वाहा। जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत स्कूल चलें हम अभियान के दूसरे दिन 2 अप्रैल को शासकीय विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी शासकीय स्कूलों में पहुंचे और विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाया।
गढ़ोही हाई स्कूल में वन परिक्षेत्र अधिकारी लव प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें शिक्षा की महत्ता बताई। उन्होंने समझाया कि शिक्षा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार की तकदीर बदल सकती है। इसके साथ ही उन्होंने प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाईं।
इसके अतिरिक्त बीएसी राकेश तिवारी, प्राचार्य अर्जुन बघेल, जय प्रकाश आठिया, आराधना खरे शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पुस्तकें, पेन और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गईं, जिससे उनकी पढ़ाई में सहायता मिल सके।
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार