यूनिटी मार्च में केंद्रीय मंत्री ने दिया एकता का संदेश
छतरपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य यूनिट मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने किया। मार्च का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता के संदेश को समाज तक पहुँचाना रहा।
यूनिटी मार्च में लगभग चार सैकड़ा स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और पटेल के चित्र लिए हुए बच्चों में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। शिक्षक, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यूनिट मार्च की शुरुआत शहर की चौपाटी से हुई। इसके बाद गांधी चौक, बाजार बस स्टैंड और खड़े हनुमान जी मंदिर मार्ग से होते हुए पुन: चौपाटी पर पहुँचा, जहाँ इसका समापन किया गया। पूरे मार्ग में बच्चों ने एकता में शक्ति है और सरदार पटेल अमर रहें जैसे नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। समापन अवसर पर मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक धागे में पिरोकर भारत की एकता को मजबूत किया। आज का यह आयोजन नई पीढ़ी को उनके विचारों और देशहित की प्रेरणा से जोडऩे का प्रयास है। इस एकता मार्च ने पूरे शहर में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए सरदार पटेल के योगदान को यादगार रूप से स्मरण कराया।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत