केन्द्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन दिव्यांग पार्क एवं सीआरसी सेंटर का किया निरीक्षण
छतरपुर। बीते रोज जिले में जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लेने आए केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने शहर के पन्ना रोड पर स्थित सिंचाई कॉलोनी में बन रहे दिव्यांग पार्क एवं सीआरसी सेंटर का निरीक्षण भी किया।
जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक लेने के उपरांत सिंचाई कॉलोनी में बन रहे दिव्यांग पार्क एवं सीआरसी सेंटर का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची। उन्होंने कहा कि ड्राईंग के अनुसार कार्य किया जाएं। उन्होंने ठेकेदार को दिव्यांग पार्क को मॉडल के रूप में बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद केन्द्रीय मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम भी लगाया। इस दौरान बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम अखिल राठौर मौजूद रहे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला