घर जा रहे युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली
छतरपुर। महाराजपुर थाना अंतर्गत मुखर्रा निवासी एक युवक जब महाराजपुर से अपने घर जा रहा था तभी पुलिया के पास अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महाराजपुर ले गयी जहां हालत गंभीर होने पर उसे पुलिस जिला अस्पताल ले आयी है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक महाराजपुर से मुखर्रा अपने गांव जा रहे ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता को अपरान्ह करीब 4 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचायी गई। मौके पर आयी पुलिस आनन-फानन में ब्रजेन्द्र को जिला अस्पताल ले आयी। सूत्र बताते हैं कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि खिरवा की रहने वाली उसकी प्रेमिका के परिजनों ने हमेशा के लिए पिण्ड छुड़ाने हेतु इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल गोली युवक के पेट में धसी है। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला