चौकी के सामने अज्ञात चोरों ने दो दुकानों से की लाखों की चोरी
छतरपुर। शनिवार की दोपहर 12 बजे सिविल लाइन थाना अंतर्गत पन्ना नाका पर एक चोरी का एक मामला सामने आया है। जिसमे अज्ञात चोरों ने शुक्रवार शनिवार की रात में दो दुकानों से लाखों की चोरी की है। दुकान में चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे वही सीसीटीवी कैमरे के द्वार से तार निकले उसके बाद गुल्लक से पैसे निकालकर रफू चक्कर हो गए सुबह दुकानदार ने जैसे ही दुकान का ताला खोला चोरी होने की आशंका से उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी दी भाई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आस पास के सीसीटीवी कैमरे से चोरों का पता लगाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शहर की पन्ना नाका पर रमेश जैन उर्फ लल्ली भैया की लाइट की दुकान है। उसके बगल में अमन जैन की कपड़े की दुकान है। शुक्रवार शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने बगल के निर्माणाधीन मकान से दुकान की दीवाल तोड़कर दोनो दुकानों में घुसे और सीसीटीवी कैमरे के तार निकालकर बंद कर दिया। उसके बाद दोनो दुकानों से नगद पैसे सहित पैसे की चोरी कर के रफूचक्कर हो गए। सुबह 11 बजे दुकानदार ने जब दुकान का ताला खोला तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा था जिसकी शिकायत उसने सिविल लाइन थाने में की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे छानवीन करना शुरू कर दिया है।
अमन जैन ने बताया कि मेरी क्लासी युवा के नाम से कपड़े की दुकान है मैंने रात में 9:30 बजे दुकान को बंद कर दिया था सुबह 10:00 बजे जाकर दुकान खोली तो पूरी दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। कपड़े खरीद के पैसे देने है। इसलिए दुकान की गुल्लक में एक लाख सत्तर हजार रुपये नगद रखे थे। वही 1 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
रमेश चंद्र जैन ने बताया कि हमारी पन्ना नाका पर जैन ब्राडर्स के नाम से लाइट की दुकान है मैं दुकान बंद करके रात में घर चला गया था सुबह आकर देखा तो पूरी दुकान में सामान फैला हुआ है वहीं पास की दुकान में भी चोरी होने की आशंका है जिसको लेकर पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पास के मकान से चोरों ने दीवाल तोड़कर दुकान में घुसे है। दुकान से चोरों ने लगभग 1 लाख की चोरी की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला