वन विभाग की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों ने जनसुनवाई में उठाई आवाज, पैतृक जमीन छीनने का आरोप
छतरपुर। जिले के पांच गांवों के ग्रामीणों ने वन विभाग पर उनकी पैतृक कृषि भूमि को जबरन छीनने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई में आवेदन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं आती, बल्कि यह उनकी पुश्तैनी संपत्ति है, जिस पर कुछ लोगों के घर भी बने हुए हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्या रखी।
ग्राम उदयपुरा के अनिल अहिरवार ने बताया कि वन विभाग उनकी कृषि भूमि को जबरन अपने कब्जे में ले रहा है। अचानक कार्रवाई कर वन विभाग द्वारा जमीन खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है और मशीनें व ट्रैक्टर तक जब्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जमीन अतिक्रमण की नहीं, बल्कि उनकी पैतृक संपत्ति है, जिस पर पीढिय़ों से खेती की जा रही है। कुछ ग्रामीणों के घर भी इन्हीं जमीनों पर बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक पहुंचकर जमीन खाली करने का दबाव बना रहे हैं और खेती में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर व अन्य मशीनों को भी उठा ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि यदि उनकी जमीन छीन ली गई तो उनका गुजर-बसर कैसे होगा।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें