शासकीय राशन दुकान को ग्रामीणों ने लूटा
छतरपुर। बिजावर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम अंधियारा की शासकीय राशन दुकान में ग्रामीणों द्वारा लूट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों से सेल्समैन द्वारा विधिवत तरीके से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा था, जिससे नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान में लूट कर दी। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम अंधियारा की शासकीय राशन दुकान के सेल्समैन द्वारा हर माह मशीन में थंब लगवा लिया जाता है लेकिन राशन नहीं दिया जाता, जिसके चलते शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान से स्वयं ही राशन ले लिया। वहीं सेल्समैन अनवर खान का कहना है कि दुकान पर विधिवत राशन वितरण किया जा रहा था, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर राशन की बोरियां लूट लीं। ग्रामीणों के आरोप पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को तकनीकि कारणों से राशन नहीं मिल पाया होगा, जिस कारण से यह आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने