आवारा जानवरों से निजात दिलाने ग्रामीणों ने लगाई गुहार
कलेक्टर को दिया ज्ञापन, गौशालाओं में भिजवाने की मांग
छतरपुर। आवारा जानवर न केवल सड़क पर बाधक बन रहे हैं बल्कि फसलों को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। आवारा पशुओं के कारण किसान फसल नहीं उगा पा रहे, दो गांव के लोगों ने जनसुनवाई में आकर कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए इन जानवरों की व्यवस्था करने की मांग की है साथ ही कहा है कि आवारा घूम रहे जानवरों को गौशालाओं में पहुंचाएं ताकि किसान विधिवत खेती कर सकें।
छतरपुर जनपद अंतर्गत ग्राम भगवंतपुरा एवं गौरगांय के लोगों ने जनसुनवाई में ज्ञापन देते हुए कहा कि आवारा पशुओं के कारण उनकी खरीफ एवं रबी की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। जानवरों के कारण करीब 90 फीसदी फसल नष्ट हो चुकी है। सैकड़ों की संख्या में घूम रहे पशुओं को गौशालाओं में भिजवाया जाए। चूंकि यहां के लोग खेती पर निर्भर हैं मगर आवारा पशुओं के कारण खेती भी नहीं हो पा रही। परिणामस्वरूप किसानों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो रहा है। ज्ञापन के दौरान देशराज सिंह, धर्मजीत, धनुआ अहिरवार, जयराम अहिरवार, खेमचन्द्र, बहोरी अहिरवार, संतोष राजपूत, इन्द्रपाल सिंह, नाथूराम राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
बंगाल में चुनाव से पहले छापा, विदेशी मुद्रा का जखीरा पकड़ा गया, तीन लोग हिरासत में
उत्तर भारत में मौसम ने मचाई तबाही, 19 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ फसलें भी प्रभावित
जन्मदिन पर अनन्या पांडे का सरप्राइज, वरुण सूद के लिए लिखा प्यारा मैसेज
नौसेना और कूटनीति की कार्रवाई, एलपीजी टैंकर से 27 लोगों को बचाया गया