ग्रामीणों ने उठाई आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग
छतरपुर। जनपद अंतर्गत ग्राम रिक्शापुरवा के पहाड़ी मोहल्ला के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर गांव के आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाने और गांव में बिजली, पानी तथा सड़क की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि रिक्शा पुरवा के पहाड़ी मोहल्ले तक जाने के लिए हमा से सरकारी रास्ता है, जिस पर गांव के कुछ दबंगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे आवागमन बाधित है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय उन्हें खेतों से होकर निकलना पड़ रहा है और बारिश में समस्या और अधिक बढ़ गई है। स्कूली बच्चों को निकलने में खासी परेशानी हो रही है। इसके अलावा आबादी की जलापूर्ति के लिए कोई जलस्रोत नहीं है, वर्षों पुरानी सड़क खस्ताहाल है और विद्युत आपूर्ति भी नहीं हो रही है। कलेक्टर को आवेदन देकर ग्रामीणों ने उक्त समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने