यूपी रोडवेज की बस में विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा गोमांस
हरपालपुर। यूपी रोडवेज की बस में राठ से हरपालपुर लाया रहा 10 किलो से ज्यादा गोमांस विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा है। इस सूचना पर थाना पुलिस ने बस को थाने के सामने रुकवा लिया। बस में एक महिला झोले में इस मांस को लेकर आ रही थी। विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रोजाना गोमांस यूपी के राठ से जिले में लाया जा रहा था।
ये है मामला
विश्वहिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह पायक ने बताया कि यूपी रोड़वेज की बस से प्रतिदिन राठ से इन गोमांस जिले में लाए जाने की सूचना थी लेकिन आरोपियों को पकड़ नहीं पा रहे थे। बुधवार को सूचना पर विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ता इस बस में सवार हो गए। जैसे ही बस नेहरू गेट के पास रुकी तो बस को चारों ओर से वीएचपी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। बस में चालक के पास रखे झोले में मांस था। एक महिला इस झोले को लेकर हरपालपुर आ रही थे। वीएचपी के कार्यकर्ता बस को थाने लाये। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई । पुलिस आरोपित महिला को थाने लाई। इस मांस के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं मामले में बस के चालक एवं परिचालक से पूछताछ कर बस को थाने खड़ा करवा लिया गया। बरामद मांस को पशु चिकित्सक के सहयोग से थाना पुलिस ने जाँच के लिए भेज दिया। थाना पुलिस ने पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 के तहत आरोपित महिला पर मामला दर्ज किया है।
गोमांस की तस्करी करने वाली आरोपित को पकड़वाने में विश्व हिंदू परिषद के पुष्पेन्द्र सिंह पायक, सुरेंद्र सिंह राजावत, देवेंद्र राय, रिंकू मिश्रा, दीपक मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्रा मौजूद रहे।
इनका कहना है
विश्वहिंदू परिषद के कार्यकताओं की सूचना पर बस से एक महिला के झोले से मांस जब्त किया है। ये गोमांस है या किसी अन्य जानवर का यह लैब में जांच के बाद पता चलेगा। आरोपित महिला पर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नोटिस पर छोड़ दिया है।
राकेश साहू, टीआई, थाना हरपालपुर
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने