खजुराहो के स्मारकों का दीदार करते हुए विदेशी पर्यटक को आया हार्ट अटैक
खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह के स्मारकों की साइड सीन करते समय विदेशी पर्यटक को अचानक हार्ट अटैक आ गया,जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया,प्राप्त जानकारी के अनुसार पोलैंड के 59 वर्षीय पीटर डिजिकन अपने देश के साथी ग्रुप के साथ आज रविवार को दोपहर खजुराहो के पश्चिमी समूह की साइड सीन के दौरान लक्ष्मण टेंपल परिसर में अचानक चक्कर खाकर गिर गया और अचेत हो गया, जिसे आनन फानन में ई रिक्शा से एग्जिट गेट पर लाया गया जहां से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुराहो ले जाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ.विनोद पटेल तथा डॉ.सुनील पटेल ने गंभीर हालत में बीमार पर्यटक को तुरंत ऑक्सीजन लगाकर त्वरित प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय छतरपुर रिफर कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि मरीज को हार्ट अटैक आया था उसे पहले से कई बीमारियां हैं, यहां आने पर ब्लड प्रेशर काफी कम था उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस दौरान पर्यटक के साथ दिल्ली से आए टूरिस्ट स्कॉट दीपेंदर सिंह तथा पोलैंड से टूर लेकर आई महिला टूर लीडर एक अन्य साथी पर्यटक सहित साथ में रही जो डाक्टरों को मरीज के बारे में जानकारी देती रही। जानकारी के अनुसार उक्त विदेशी पर्यटकों का ग्रुप मरीज के बिना टूरिस्ट बस से झांसी रवाना हो गया, बीमार पर्यटक इलाज के बाद जा पाएगा।
गौरतलब है कि पुरातत्व विभाग द्वारा खजुराहो के स्मारकों की ऊंचाई को देखते हुए चबूतरों पर लकड़ी की रेलिंग लगवा दी है जिससे अब पर्यटकों के नीचे गिरने की घटनाओं से निजात मिल गई है। दरअसल खजुराहो के लगभग सभी स्मारक ऊंचाई पर निर्मित हैं।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक