जब बॉलीवुड सितारे बने पुलिस वाले: रानी मुखर्जी से अजय देवगन तक
मुंबई: मनोज बाजपेयी फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' में इंस्पेक्टर मधुकर जेंडे के रूप में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में, बॉलीवुड ने कई मशहूर पुलिसवाले दिए हैं। इन लोगों ने अपने साहस से पर्दे पर अपनी चमक बिखेरी है। आइए, फिल्मी दुनिया के बेहतरीन पुलिस किरदारों पर एक नजर डालते हैं।
अजय देवगन
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम' में अजय देवगन ने इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके पुलिस वाले रोल को खूब पसंद किया गया। इसके बाद निर्देशक रोहित शेट्टी ने साल 2014 में 'सिंघम रिटर्न' और 2024 में 'सिंघम अगेन' बनाई।
सलमान खान
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' में सलमान खान ने इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उन्होंने एक हल्के-फुल्के मिजाज के पुलिस वाले की भूमिका निभाई। सलमान खान की इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि साल 2012 में 'दबंग 2' और फिर साल 2019 में 'दबंग 3' बनाई गई।
अक्षय कुमार
पुलिस के रोल में दर्शकों ने अक्षय कुमार को भी खूब पसंद किया। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार ने इंस्पेक्टर विक्रम राठौर की भूमिका निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। इसमें सोनाक्षी सिन्हा भी थीं।
तब्बू
साल 2015 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में तब्बू ने आईजी मीरा देशपांडे का रोल निभाया। तब्बू को पुलिस के रोल में दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म इतनी कामयाब रही कि इसकी दूसरी किस्त भी बनी। साल 2022 में 'दृश्यम 2' रिलीज हुई। जल्द ही इस कड़ी की अगली फिल्म 'दृश्यम 3' आ रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला