पत्नी ने ससुराल जाने से किया मना, तो जुआरी पति ने थाने के सामने पी ली जहरीली डाई
चंदला। पारिवारिक कलह और नशे की लत ने एक युवक को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। चंदला थाना क्षेत्र के गुधौरा निवासी कंधी अनुरागी ने अपनी पत्नी रामकुंवर के ससुराल न जाने की जिद से आहत होकर जहरीली डाई पी ली। युवक ने जहर पीने के बाद थाने पहुंचकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
शराब और जुए की लत बनी विवाद की जड़
जांच में सामने आया है कि कंधी अनुरागी शराब और जुए का आदी है। उसकी पत्नी रामकुंवर ने आरोप लगाया कि पति अक्सर जुए में पैसे हारकर घर आता है और शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। इसी प्रताडऩा से तंग आकर वह अपने मायके रमझाला में रह रही थी। जब कंधी उसे लेने पहुंचा और उसने साथ जाने से इनकार किया, तो उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद युवक के ससुर शिवराम कोरी ने चंदला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कंधी अनुरागी के खिलाफ धारा 226 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट का डिजिटल क्रांति की ओर कदम, ‘वन केस वन डेटा सिस्टम’ लागू
पाक सेना प्रमुख ने भारत पर साधा निशाना, विपक्ष बोला- नाकामी से ध्यान हटाने की कवायद
जबलपुर में अनियंत्रित हुआ लोडिंग वाहन, सड़क किनारे पलटा
IMD का बड़ा अलर्ट, देशभर में बारिश-ओले और हीटवेव का असर
यूरोप रवाना होने से पहले पीएम मोदी की सुरक्षा पर बड़ा मंथन, रक्षा मंत्री सक्रिय
लोकायुक्त की टीम ने बिछाया जाल, पंचायत सचिव रिश्वत लेते धराया
36वीं किस्त का इंतजार खत्म, CM मोहन यादव नरसिंहपुर से करेंगे ट्रांसफर
सतना में मिले पॉजिटिव केस, प्रदेश में बढ़ा मीजल्स संक्रमण का खतरा
कूनो नेशनल पार्क में दो मादा चीतों की दस्तक, CM मोहन यादव रहे मौजूद
सरकार की तैयारी पर फिलहाल ब्रेक, चेक पोस्ट खोलने का आदेश रुका