...जब अचानक स्कूल के निरीक्षण पर पहुंच गए डीईओ
छतरपुर। राजनगर विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम गंज में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं देखीं।
जिला शिक्षा अधिकारी आरपी प्रजापति ने बताया कि शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। यहां पर कुछ शिकायतें मिली थी और कुछ कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं साथ ही अन्य अनियमितताएं भी सामने आयी हैं। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी लगातार अनुपस्थित रहते हैं उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासकीय भृत्य की जगह एक वृद्ध महिला के स्कूल में झाडू लगाए जाने की बात सामने आयी है जिसकी जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज में शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते हैं जिस कारण बच्चे स्कूल खुलने का इंतजार करते रहते हैं, स्कूल में तीन चपरासी पदस्थ हैं लेकिन वे अपनी जगह वृद्ध महिला को ड्यूटी पर लगाकर स्कूल में झाडू लगवा रहे हैं। वहीं शिक्षक एक क्लास अटेंड करने के पास घूमने निकल जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल