दोबारा साथ नजर आएंगे अजय देवगन और आर माधवन?
निर्देशक विकास बहल की फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर कमायाबी का परचम लहराकर हर किसी का दिल जीता। इस सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन जैसे कालाकारों ने अपनी दमदार अदाकारी की छाप छोड़ी। ये पहला मौका था जब अजय और माधवन ने एक साथ स्क्रीन शेयर की थी।
इस बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रह है कि आर माधवन के हाथों अजय की एक फिल्म लग गई है, जिसमें ये दोनों लगातार दोबारा से एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि वह मूवी कौन सी है।
इस फिल्म में फिर से साथ दिखेंगे अजय और माधवन
शैतान फिल्म में जिस तरह से आर माधवन ने खलनायक वनराज कश्यप का किरदार निभाया, उसे देखकर हर कोई उनकी एक्टिंग का फैन हो गया है। अजय देवगन के साथ जिस तरह से उनकी जोड़ी जमी वह काबिल ए तारीफ रहा। इस बीच रिपोर्ट में बताया गया है कि अजय की अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार 2 में माधवन की एंट्री हो गई है।
डायरेक्टर लव रंजन की इस मूवी में माधवन एक अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। बता दें कि 2019 में आई दे दे दे प्यार बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इस मूवी में अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे।
ऐसे में अब उम्मीद है कि इन तीनों के साथ आर माधवन भी दे दे प्यार दे के सीक्वल में अपनी मौजूदगी से फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हुए आ सकते हैं।
कब रिलीज होगी दे दे प्यार दे 2
कुछ समय पहले दे दे प्यार दे 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई थी, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया। गौर करें इस फिल्म की रिलीज डेट की तरफ तो 1 मई 2025 को ये अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान