दशहरा पर रावण के साथ जलेगा कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला
छतरपुर। शहर के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक के खेल मैदान में तैयार हो रहे रावण के पुतले को बनाने का लगभग पूरा हो गया है। आगरा से आए कारीगरों द्वारा रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुतले का भी निर्माण किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस बार बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम की जगह उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में ही रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार रावण बनाने का कार्य श्री लाल कड़क्का रामलीला समिति आयोजित कर रही है।
लाल कड़क्का रामलीला समिति के सचिव शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 127वां साल पूरा करने जा रही है। इस बार रावण दहन स्टेडियम में न होकर उत्कृष्ट विद्यालय में किया जा रहा है। 12 अक्टूबर को धूमधाम से दशहरा कार्यक्रम मनाया जाएगा। शाम 6.30 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा जो लगभग 10.30 बजे तक चलेगा। इस बार समिति ने प्रस्ताव रखा था कि कुछ नया करें उसको लेकर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला भी जलाया जाएगा। इस बार आतिशबाजी भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का त्यौहार शहर के लोग शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि रावण दहन कार्यक्रम देखने को लोगों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो और अधिक से अधिक लोग रामलीला का मंचन देख सकें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला