सुख समृद्धि की कामना को लेकर विधायक ने निकाली चुनरी यात्रा
छतरपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष छतरपुर विधायक द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर 51 फिट लंबी विशाल चुनरी यात्रा शहर में निकाली। यह यात्रा महलों के पास पुरानी तहसील से प्रारंभ हुई जो खेरे की माता मंदिर में समाप्त हुई।
छतरपुर विधायक ललिता यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई है। यात्रा में धर्मप्रेमी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि नवरात्र में मां की आराधना का विशेष पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि छतरपुर विधानसभा हमारा परिवार है ओर परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर यह चुनरी यात्रा निकाली गई है। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा से यही कामना है कि परिवार को सुख समृद्धि और खुशहाल बनाए रखें। श्रीमती यादव ने कहा कि रविवार को यह यात्रा पुरानी तहसील परिसर से प्रारंभ हुई जो कोतवाली, चौक बाजार, बस स्टेण्ड होते हुए खेरे की देवी मंदिर में माता को चुनरी चढ़ाने के साथ ही समाप्त हुई। यात्रा में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाच रहे थे वहीं कलाकार एवं झांकियां आकर्षण का केन्द्र बने रहे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला