करवा चौथ की सामग्री से सजा बाजार, जमकर हो रही खरीददार
छतरपुर। अखण्ड सुहाग के प्रतीक करवा चौथ त्यौहार को लेकर महिलाओं में इस समय खास उत्साह है, और महिलाओं ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इस वर्ष करवा चौथ 20 अक्टूबर, रविवार को है, जिसके पहले महिलाएं खरीददारी करने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। जिले के बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
जिला मुख्यालय का बाजार इस समय करवा चौथ की पूजा सामग्री से सजा हुआ है और बाजार में महिलाएं जमकर खरीददारी करते नजर आ रही हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं पूजा सामग्री से लेकर साज-श्रंगार तक सभी प्रकार की सामग्री खरीदने में जुटी हुई हैं। करवा चौथ से पहले बाजार की इस चहल-पहल को देखकर व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए नजर आ रहे हैं। बाजार में महिलाओं के लिए वस्त्र, आभूषण, परिधान और सौंदर्य प्रसाधन की एक लंबी शृंखला मौजूद है। दुकानदारों ने भी महिलाओं को लुभाने के लिए खूब तैयारी कर रखी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला