तीन किलो गांजा के साथ पकड़े गए दो तस्कर
छतरपुर। बमीठा थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक स्थान से तीन किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। थाना प्रभारी एमएल मरावी ने बताया कि दो सदिग्ध युवक ग्राम घूरा में यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़े थे, जिनकी सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और तलाशी, जिसमें उनके पास मौजूद बोरी के अंदर से 3 किलो 200 ग्राम गांजा पाया गया। जप्त गांजा की कीमत 48 हजार रुपए आंकी गई है। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम बबलू पुत्र रामधीन कुशवाहा उम्र 23 साल निवासी नयागांव थाना खजुराहो और अखिलेश उर्फ धनीराम पुत्र मुन्नीलाल पटेल उम्र 25 साल निवासी रिछाई थाना बमीठा बताए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना में धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह