महिला ने लगाए पड़ोसी पर धमकी और हमला करने का आरोप
छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड पर रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर जातिगत अपमान, घर पर पथराव और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 37, महर्षि स्कूल के पास रहने वाली सुनीता अहिरवार ने सिविल लाइन पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि 9 और 10 मई की दरमियानी रात करीब 2 बजे उनके पड़ोसी मनोज, प्रिंस और विजय पिता रामचरण विश्वकर्मा ने उनके घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया। पीडि़ता का आरोप है कि इन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित किया और विरोध करने पर उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी दी और पुलिस का खौफ न होने की बात कही। महिला के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2022 में भी इसी तरह के हमले का मामला दर्ज किया गया था, जिसका केस वर्तमान में छतरपुर न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि यह परिवार कोर्ट केस में राजीनामा करने के लिए लगातार दबाव बना रहा है और आए दिन विवाद की स्थिति पैदा करता है। पीडि़ता ने बताया कि उनके पति और बच्चे काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिससे घर में मौजूद महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिला ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। साथ ही साक्ष्य के तौर पर घटना के वीडियो और पुराने मामले के दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट का डिजिटल क्रांति की ओर कदम, ‘वन केस वन डेटा सिस्टम’ लागू
पाक सेना प्रमुख ने भारत पर साधा निशाना, विपक्ष बोला- नाकामी से ध्यान हटाने की कवायद
जबलपुर में अनियंत्रित हुआ लोडिंग वाहन, सड़क किनारे पलटा
IMD का बड़ा अलर्ट, देशभर में बारिश-ओले और हीटवेव का असर
यूरोप रवाना होने से पहले पीएम मोदी की सुरक्षा पर बड़ा मंथन, रक्षा मंत्री सक्रिय
लोकायुक्त की टीम ने बिछाया जाल, पंचायत सचिव रिश्वत लेते धराया
36वीं किस्त का इंतजार खत्म, CM मोहन यादव नरसिंहपुर से करेंगे ट्रांसफर
सतना में मिले पॉजिटिव केस, प्रदेश में बढ़ा मीजल्स संक्रमण का खतरा
कूनो नेशनल पार्क में दो मादा चीतों की दस्तक, CM मोहन यादव रहे मौजूद
सरकार की तैयारी पर फिलहाल ब्रेक, चेक पोस्ट खोलने का आदेश रुका