संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत
ससुराल वालों ने कीटनाशक दवा के सेवन को बताया कारण
मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र के बमनीघाट गांव में बीते रोज एक 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अस्पताल में ससुराल वालों ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या किए जाने का मामला बताया, जबकि मायके वालों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बमनीघाट निवासी मोतीलाल यादव ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात कारणों के चलते परिवार के बृजेश यादव की 35 वर्षीय पत्नी सुशीला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वे मौके पर पहुंचे और सुशीला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 8 बजे उनकी मृत्यु हो गई। वहीं मृतिका के भाई सुनील यादव निवासी ग्राम रसोई जिला टीकमगढ़ ने अपने जीजा बृजेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए। सुनील ने बताया कि सुशीला का विवाह 26 जून 2009 को बृजेश के साथ हुआ था। बृजेश के घर पर तीन साल से रह रही सरस्वती लोधी नामक महिला से उसके अवैध संबंध थे, जिसके चलते वह सुशीला को लगातार प्रताडि़त करता था। सुनील ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी बहन के घर गया था, जहां उसके सामने भी बृजेश और सुशीला के बीच विवाद हुआ था। सुनील ने आरोप लगाया कि बृजेश ने सुशीला को हत्या की है। शुक्रवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल छतरपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition