गांजा बेचने वाली महिला सहित दो गिरफ्तार
छतरपुर। अवैध गांजा के साथ पकड़े गए एक व्यक्ति से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार किया है, जिससे आरोपी ने गांजा खरीदा था। उक्त कार्रवाई सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा बीते रोज की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि पन्ना रोड पर न्यू पंचवटी ढाबा के पास गांजा विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त मिली थी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते एक व्यक्ति को पकड़कर उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। बैग में दो पैकेट गांजा मिले, जिनका वजन करीब 2 किलो है। पकड़े गए व्यक्ति अनिल सिंह दहायत पिता बुद्ध सिंह निवासी हनुमान टौरिया के पास छतरपुर ने पूछताछ में उक्त गांजा सटई रोड पर रहने वाली सुमित्रा यादव से लेने की बात कही, जिस पर पुलिस ने सुमित्रा यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सुमित्रा यादव एनडीपीएस के 3 अपराध में लिप्त है, जिसके लिए उसकी तलाश पहले से की जा रही थी।
बाजार में गिरावट के बीच गोल्ड-सिल्वर में हलचल, क्या हैं आज के भाव
पाकिस्तान को खुली चेतावनी: Rajnath Singh का दोटूक जवाब—‘कोशिश करके देख लो’
क्या राघव चड्ढा बीजेपी में जाएंगे? जानें नियम और राजनीतिक पहलू
चांद के करीब इंसानों का सफर शुरू, नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन
भारी बारिश और बर्फबारी का कहर: हिमाचल में पुल टूटने की घटना, 20 राज्यों में मौसम अलर्ट
असम पुलिस ने किया कांग्रेस नेता के घर छापा, पासपोर्ट विवाद बना चर्चा का केंद्र
बिरयानी के तीखेपन से परेशान क्लासन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
पीएम मोदी के दौरे की तैयारी, सीएम साय ने दिया न्योता