कार्तिक स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत
छतरपुर। सोमवार की सुबह जिला अस्पताल से एक मामला सामने आया है जिसमें 19 नवविवाहित महिला की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। महिला सुबह कतकारियों के साथ कार्तिक स्नान करने गई थी अवैध उत्खनन से खोदा गया गहरी गड्ढे में स्नान करते समय उसकी डूबने से मौत हो गई। परिजनों को जानकारी लगने पर उन्होंने बांस के डंडे के सहारे महिला को निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। थाना पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहिनी पति गणेश यादव उम्र 19 साल निवासी मवासी गांव की रहने वाली है। 6 माह पहले उसकी शादी बूढा गांव के नवीन यादव से जटाशंकर धाम से हुई थी। अभी उसकी दूसरी विदा नही हुई थी। सोमवार की सुबह 7 बजे वह कतकरियो के साथ कार्तिक नहाने के लिए कैड़ी फोर लाइन के पास गड्ढे में बहिन दीपांशी यादव उम्र 14 साल के साथ गई थी तभी अन्य महिलाएं शौच के लिए निकल गई और वह अपनी छोटी बहन के साथ गड्ढे के पास बैठी थी। तभी उसकी छोटी बहन दीपांशी ने नहाने के लिए गड्ढे के गहरे पानी में छलांग लगा दी। बहन दीपांशी डूबने लगी उसको बचाने के लिए मोहिनी ने भी छलांग लगा दी। जब वह डूब रही थी तभी महिलाएं भी आ गई जिससे दीपांशी को बचा लिया गया वहीं मोहिनी पानी में डूब गई। महिलाओं ने पास के लोगों को जानकारी दी तभी लोगों ने डंडे की मदद से मोहिनी को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे में घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए बॉडी का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल