एलटीटी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को नहीं मिल सुविधाएं
छतरपुर। इन दिनों नसबंदी के लिए पूरे जिले में कैम्प लगाए जा रहे हैं, साथ ही जिला अस्पताल में भी नसबंदी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरुक कर नसबंदी के लिए आशा कार्यकर्ता द्वारा जिला अस्पताल लाया जा रहा है, लेकिन यहां व्यवस्थाओं के अभाव में महिलाओं को परेशानी हो रही है।
दरअसल जिला अस्पताल में महिलाओं को ऑपरेशन के बाद स्ट्रेचर, व्हील चेयर, एंबुलेंस आदि की सुविधा नहीं मिल रही है। ऑपरेशन के बाद महिलाओं के परिजन उन्हें गोद में उठाकर अपने निजी वाहनों तक ले जा रहे हैं। शुक्रवार को कई महिलाओं को ऑपरेशन के बाद उनके परिजन गंभीर अवस्था में गोद में उठाकर ले जाते दिखाई दिए। एक महिला की परिजन पुष्पा साहू ने बताया कि वह अपने परिवार की भारती साहू का एलटीटी ऑपरेशन कराने के लिए आई थी लेकिन अस्पताल में उसे स्ट्रेचर अथवा व्हील चेयर नही मिली, जिस कारण से भारती को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा। पुष्पा ने यह भी बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस आदि की सुविधा भी नहीं मिल रही है। उक्त सुविधाओं के अभाव में ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप