अमृत हरित महा अभियान के तहत हुई कार्यशाला
खजुराहो। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग, भोपाल द्वारा आयोजित अमृत हरित महा अभियान के तहत रविंद्र भवन, भोपाल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश की सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, मालियों और मास्टर ट्रेनरों को आमंत्रित किया गया। इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना था। कार्यशाला का सीधा प्रसारण प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में किया गया।
खजुराहो नगर परिषद के अध्यक्ष अरुण अवस्थी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के निर्देशन में इस कार्यशाला का लाइव प्रसारण नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बहादुर पाल, पार्षद चिरैया अहिरवार, दुर्गा पटेल, राम अवतार चौबे, जीतू पटेल, वृंदावन पटेल, भागीरथ पटेल सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। प्रसारण के माध्यम से प्रतिनिधियों ने हरित मिशन की रणनीति और कार्यान्वयन पर चर्चा सुनी। कार्यक्रम के समापन के बाद नगर परिषद परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए जाली भी लगाई गई। कल्याण सिंह ने सभी अतिथियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें
इंटरनेट सेवाएं ठप होने की आशंका, RBI ला सकता है 100, 200, 500 के नए नोट
क्या सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे बुमराह की गेंदों का जाल?
बंदियों की सुरक्षा और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने का ध्यान