विश्व हीमोफीलिया दिवस पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
छतरपुर| इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच छतरपुर द्वारा 17 अप्रैल 2025 को नर्मदा हॉस्पिटल में विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डॉ. हृदेश खरे, डॉ. ए.के. रावत और डॉ. डी.डी. चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. आरती बजाज ने हीमोफीलिया बीमारी के लक्षण, जांच, उपचार और प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हीमोफीलिया एक अनुवांशिक रोग है, जो जीन म्यूटेशन के कारण होता है और पुरुषों में अधिक देखा जाता है। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. गायत्री नामदेव, सचिव डॉ. ऋषि द्विवेदी सहित डॉ. जी.एल. अहिरवार, डॉ. पीयूष बजाज, डॉ. कविता तिवारी, डॉ. मुकेश प्रजापति, डॉ. निधि रूसिया, डॉ. विवेक रूसिया और अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यशाला का उद्देश्य आमजन को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना था।
SIR को लेकर सियासत तेज, Mamata Banerjee बोलीं—जनता देगी करारा जवाब
केरल चुनाव: पार्टियों का प्रचार थमा, किस्मत अब गठबंधन के हाथ में
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी