विश्व फार्मासिस्ट दिवस रैली निकालकर बताया महत्व
छतरपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में दक्ष इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंस एवं दक्ष फार्मेसी कॉलेज के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने जिला चिकिसालय तक रैली निकाली। महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विजय निगम एवं डॉ. आशुतोष मिश्रा, डायरेक्टर डेवलपमेंट प्रशांत गुप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव का भाषण हुआ एवं सभी छात्र छात्राओं के द्वारा फार्मासिस्ट की शपथ ली गई। इसके बाद दोनों महाविद्यालयों की सामूहिक रैली महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से जिला अस्पताल तक निकाली गई। जिसमें स्वास्थ्य व फार्मेसी के नारे लगाकर चिकित्सा के क्षेत्र में फार्मासिस्ट का महत्व बताया। बाद में जिला चिकित्सालय में डॉ जीएल अहिरवार सिविल सर्जन एवं चिकित्सालय सदस्यों के मार्गदर्शन में मरीजों को बिस्कुट के पैकेट्स का वितरण किया गया।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2024, फार्मासिस्ट मीटिंग ग्लोबल हेल्थ नीड्स की थीम पर रैली कार्यक्रम संपन्न हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय निगम ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट के योगदान के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट का योगदान औषधि वितरण तक ही सीमित नहीं है बल्कि फार्मेसी के उच्च शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक निरंतर नयी औषधि की खोज में भी लगे है। औषधियों के कुप्रभावों के बारे में जानकारी भी फार्मासिस्ट के पास होती है। उन्होंने बताया कि मरीजों को बिना फार्मासिस्ट की सलाह के दवा नहीं लेना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने अपनी सक्रियता दिखाई एवं शांतिपूर्ण तरीके से रैली को सफल बनाया। दक्ष ग्रुप की तरफ से जिला अस्पताल को मरीजों की सुविधा के लिए एक स्ट्रेचर भी भेंट किया गया।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल