विश्व कल्याण और भारत हिन्दू राष्ट्र की कामना के लिए महाराजश्री कर रहे साधना
छतरपुर। सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जगत के कल्याण और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए शक्ति साधना में लीन हैं। नौ दिनों तक मौन व्रत रखकर महाराजश्री उपवास कर रहे हैं। दिन भर नाम जपने लीन रहते हैं।
बागेश्वर धाम के सेवादार ऋषि शुक्ला ने बताया कि महाराजश्री संकल्पों की पूर्ति के लिए साधना कर रहे हैं। वे नौ दिनों तक उपवास रखकर मातारानी के नाम का जप करने में लगे हैं। श्री शुक्ला ने बताया कि बागेश्वर धाम में सप्त कुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ चल रहा है। इस महायज्ञ में भी जगत के कल्याण के लिए आहूतियां डाली जा रही हैं। महाराजश्री दिन में एक बार अपने साधना कक्ष से बाहर निकलकर यहां आने वाले लाखों लोगों के समुदाय को दर्शन लाभ देते हुए आशीर्वाद दे रहे हैं। बागेश्वर धाम में दो स्थानों में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं वहीं भव्य रामलीला चल रही है। बागेश्वर धाम में आने वाले हजारों लोग धार्मिक महोत्सव में रचे बसे दिखाई दे रहे हैं। बनारस के यज्ञाचार्य पं. राजा पाण्डेय के नेतृत्व में प्रकाण्ड विद्वान विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ में आहूतियां दिला रहे हैं। महाराजश्री का मौन व्रत पूरे नवरात्रि भर चलेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला