गाय की पूजा कर ओढ़ाई चुनरी, खिलाई गुड़-रोटी
छतरपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी के पावन अवसर पर हिंदु उत्सव समिति ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर उसकी आरती उतारी और चुनरी चढ़ाई। गौमाता को चना-गुड़ और रोटी खिलाकर उसका आशीर्वाद लिया।
जानकारी के मुताबिक शहर की चौपाटी स्थिति श्रीराम नाम बैंक में गोपाष्टमी पर गौमाता की पूजा की गई। हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि समिति हर वर्ष गोपाष्टमी पर गौमाता की पूजा करती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण गोपाष्टमी से ही गाय चराने निकले थे। गौमाता की सेवा करने के कारण ही उनका नाम गोपाल पड़ा। इस अवसर पर समिति ने गौमाता की पूजा की। पुष्पहार पहनाकर उसकी आरती उतारी गई। उपस्थित लोगों ने गौमाता को गुड़-चना, रोटी सहित अन्य सामग्री खिलाकर आशीर्वाद लिया। सारे जग की माता कही जाने वाली गाय की पूजा करने से लोगों का कल्याण होता है। इस मौके पर कमल अवस्थी, प्रिंस साहू, विशाल ताम्रकार, अंकित चौधरी, मोनू रावत, बरखा मिश्रा, दीपाली चौधरी, प्रभा वैद्य, मायावती, रक्षा, रुद्रा, पावनी, विशाल मिश्रा, विकास मिश्रा, सूयप्रकाश बाजपेयी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह